गरियाबंद में सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की प्रथम बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर जोर



गरियाबंद/कोपरा:_ 
भारतीय जनता पाटी सोशल मीडिया, जिला गरियाबंद का प्रथम जिला स्तरीय बैठक शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय, गरियाबंद में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को डिजिटल माध्यमों के जरिए और अधिक सशक्त बनाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।


सभा को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि वर्तमान दौर में सोशल मीडिया केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि संगठन की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी मंच बन चुका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का सकारात्मक और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी निर्णयों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं।

विधायक ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक त्वरित संवाद स्थापित किया जा सकता है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह संगठन की नीतियों और उपलब्धियों को तथ्यात्मक एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करे। उन्होंने डिजिटल युग में सूचना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सोशल मीडिया टीम को संगठन की "डिजिटल ताकत" बताया।

बैठक में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा करते हुए कहा कि आज राजनीतिक, सामाजिक और जनसरोकार के विषयों में सोशल मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। कार्यकर्ताओं को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की तकनीकी जानकारी, कंटेंट निर्माण, जनसंपर्क और सकारात्मक संवाद की बारीकियों से अवगत कराया गया।

बैठक में भाजपा जिला संगठन महामंत्री अमित चिमनानी, विधायक रोहित साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा जिला महामंत्री आशीष शर्मा तथा सोशल मीडिया जिला संयोजक अमित वखारिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ