गरियाबंद/कोपरा:_ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोपरा मंडल की संगठनात्मक बैठक ग्राम रवेली में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क कार्यक्रमों तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा प्रकृति संवर्धन का संकल्प लिया।
बैठक में 5 जून से 21 जून तक चलने वाले "12 साल बेमिसाल, गांव चलो-घर-घर चलो अभियान" को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित करना होगा तथा सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचानी होगी।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं हरियाली बढ़ाने के महत्व पर भी चर्चा हुई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इसके पश्चात सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कर स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि नेहरू साहू, मंडल अध्यक्ष गोपी ध्रुव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नोगेश्वर साहू, हीरामणी साहू, जनपद सदस्य दीपक ध्रुव, सरपंच लता ध्रुव, जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा दशरथ यादव, हेमंत वर्मा, नंदू सिन्हा, धानबाई साहू, टीकाराम साहू, हुलास साहू, डॉ. उत्तम घोघरे, टुकेश्वर साहू, मनीष साहू, पुखराज साहू, खिलावन साहू, दिलीप शर्मा, धनीराम साहू, पुरन साहू, बसंत पटेल, देवकी साहू, कुंजन साहू, किरण साहू, लोकेश साहू, शुभम साहू, वासुदेव साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ