(Mr ds news) गरियाबंद:_ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गरियाबंद जिले के ग्राम देवरी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला दखनी पारा में शनिवार को योग दिवस का आयोजन बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, शाला विकास समिति के सदस्यों तथा पालकों ने भाग लेकर सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना एवं योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। इसके बाद बच्चों और उपस्थित जनों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। शिक्षकों ने योग के लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मजबूत एवं ऊर्जावान बना रहता है। योग मानसिक तनाव को दूर करने, एकाग्रता बढ़ाने तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग की आवश्यकता और भी बढ़ गई है। यदि प्रतिदिन कुछ समय योग और प्राणायाम के लिए निकाला जाए तो अनेक छोटी-बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे विश्वभर में अपनाया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ