कोपरा:_ शासकीय प्राथमिक शाला सेम्हराडीह में शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत रोहिना के उपसरपंच श्री विनोद टंडन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम विकास समिति अध्यक्ष श्री एस. कुमार साहू ने की।
कार्यक्रम में ग्राम पटेल श्री दयाराम यदु, शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री हीरामन साहू, उपाध्यक्ष श्री रामजी यादव, पूर्व सरपंच श्री होमन लाल साहू सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक, पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं पालकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें मिठाई, नए गणवेश एवं निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पटेल श्री दयाराम यदु ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधान पाठक श्रीमती रेखा साहू ने विद्यालय की गतिविधियों एवं शाला प्रवेश उत्सव के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहायक शिक्षक श्री फगन मतवाले, श्री कृष्ण कुमार कंवर एवं श्री ओमप्रकाश कोशले सहित विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
0 टिप्पणियाँ