छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना बनी पीड़ित परिवार का सहारा, दिलाई2 लाख की सहायता


(Mr ds news)गरियाबंद फिंगेश्वर:_ स्थित ग्राम नागंझर में मां पितांबरा राइस मिल में काम के दौरान हादसे का शिकार हुए श्रमिक तोरण ध्रुव, पिता बलराम ध्रुव को आखिरकार छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की पहल से आर्थिक राहत मिली है। सेना के प्रयास और मध्यस्थता के बाद मिल प्रबंधन एवं पीड़ित परिवार के बीच आपसी सहमति बनी, जिसके बाद 2 नवंबर 2026 को पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। मिली जानकारी के अनुसार, फिंगेश्वर निवासी तोरण ध्रुव, पितांबरा राइस मिल में हेल्पर के रूप में काम करते थे। 30 अगस्त 2026 को काम के दौरान धान की बोरियों की छल्ली में रखी कुछ बोरियां अचानक उनके ऊपर गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस हादसे में उनकी कमर में फ्रैक्चर हो गया, वहीं प्राइवेट पार्ट में भी गंभीर चोट आई है। चिकित्सकीय सलाह के अनुसार, वे करीब एक वर्ष तक चलने-फिरने में असमर्थ रह सकते हैं।

 इस दुर्घटना के बाद पीड़ित श्रमिक और उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार, दुर्घटना के बाद राइस मिल प्रबंधन से क्षतिपूर्ति एवं आर्थिक सहायता हेतु आश्वासन मिला था, जिसके तहत राइस मिल प्रबंधन द्वारा पीड़ित के ऑपरेशन हेतु अस्पताल में लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए व अन्य परिवारिक खर्च हेतु 11 हजार रूपये सहयोग किया गया था। परंतु परिवार की रोजी-रोटी की चिंता उनके परिवार के लिए बड़ी समस्या बन गई थी क्योंकि श्रमिक की कमाई पर ही परिवार का भरण-पोषण निर्भर था। ऐसे में मिल प्रबंधन के आश्वासन अनुसार, पीड़ित परिवार द्वारा क्षतिपूर्ति व जीवन यापन हेतु आर्थिक सहयोग की मांग करने पर राइस मिल के मैनेजर द्वारा बार-बार अपशब्द का प्रयोग करके, क्षतिपूर्ति व आर्थिक सहयोग देने से मना करके नजरंदाज किया जा रहा था। इन सबसे क्षुब्ध होकर पीड़ित परिवार ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना, फिंगेश्वर खंड के पदाधिकारियों के माध्यम से जिला स्तर पर सहयोग की गुहार लगाई।
 
मामले की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने पीड़ित परिवार की समस्या को गंभीरता से लेते हुए राइस मिल प्रबंधन से बातचीत और मध्यस्थता की पहल की। क्रांति सेना के हस्तक्षेप के बाद मिल प्रबंधन ने घायल श्रमिक के इलाज का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी निभाई और आपसी समझौते के तहत 2 नवंबर 2026 को पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति के रूप में 2 लाख रुपये का चेक सौंपा गया।
  छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की पहल से पीड़ित परिवार को मिली यह आर्थिक सहायता संकट के समय में बड़ा संबल साबित होगी। हादसे के बाद रोजी-रोटी और इलाज की चिंता से जूझ रहे परिवार को राहत पहुंचाने में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की मध्यस्थता महत्वपूर्ण रही। पीड़ित परिवार ने इस सहयोग के लिए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना फिंगेश्वर खंड एवं जिला गरियाबंद के समस्त सेनानियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
   
 यह मामला एक बार फिर कार्यस्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा, दुर्घटना की स्थिति में प्रबंधन की जिम्मेदारी और पीड़ित परिवारों को समय पर उचित सहायता उपलब्ध कराने की आवश्यकता को उजागर करता है। संगठन ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि छत्तीसगढ़िया लोगों के विषम परिस्थितियों में सिर्फ एक मात्र संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ही खड़ा हुआ है।
  पीड़ित परिवार के चेक वितरण हेतु उक्त मौके पर फिंगेश्वर खड़ अध्यक्ष मोंचू निषाद, जिला संगठन मंत्री डॉ हरीश हरित, जिला महासचिव निशांत साहू, मुकेश यादव, राजू निषाद, पूरण निर्मलकर, राजिम खड़ अध्यक्ष लिकेश साहू, कृष्णा यादव, डुमेश्वर सिन्हा व अन्य सेनानी भाई उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ