(Mr ds news) गरियाबंद:_ प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार को जनपद पंचायत फिंगेश्वर कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पात्र हितग्राहियों के नाम सर्वे सूची में शामिल करने की मांग की।
प्रदर्शन में कोमा, पंडरीतरई, किरवई, रोबा, अरंड, फुलझर, बोड़की, जोगीडीपा सहित 10 से अधिक ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राही हैं, लेकिन पंचायत स्तर पर लापरवाही और अनदेखी के कारण उनका नाम सर्वे सूची में शामिल नहीं किया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार आवेदन और शिकायत के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसी से नाराज होकर उन्होंने जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि पात्र लोगों के नाम सर्वे सूची में जोड़कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया। फिलहाल प्रशासन की ओर से प्रदर्शन को लेकर कोईअधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
0 टिप्पणियाँ