नाबालिग प्रेमी ने 16वर्षीय प्रेमिका को घुमाने के बहाने जंगल में ले जाकर पत्थर से कर दी हत्या

जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी का दबाव डालने पर एक नाबालिग प्रेमी ने अपनी 16 वर्षीय प्रेमिका की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को जंगल में गड्ढा खोदकर दफना दिया। चार महीने बाद लड़की का कंकाल और उसका बैग बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। मामला सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र की है।मिली जानकारी के अनुसार मृतका संगीता रजक (16) सूरजपुर जिले के रमकोला थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और अंबिकापुर के पटपरिया इलाके में अपनी सहेलियों के साथ रहकर काम करती थी। 4 अगस्त 2025 को वह अपने किराए के कमरे से निकली और फिर लौटकर नहीं आई। 



जब उसका कोई पता नहीं चला, तो सहेलियों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन द्वारा गांधीनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि संगीता उस पर शादी का दबाव डाल रही थी। दोनों अलग-अलग जाति के थे, जिसके चलते वह परेशान था। 3 अगस्त को आरोपी बाइक लेकर अंबिकापुर पहुंचा और संगीता को घूमने के बहाने जंगल ले गया। वहां उसने पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को गड्ढे में दबाकर ऊपर से पत्थर डाल दिए।




पुलिस ने घटनास्थल से बरामद साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। शव की प्राथमिक पहचान हो चुकी है, जबकि डीएनए रिपोर्ट से अंतिम पुष्टि की जाएगी। इस जघन्य वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

0 टिप्पणियाँ