(Mr ds news) गरियाबंद /फिंगेश्वर l फिंगेश्वर में नशे और सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, एस.डी.ओ.पी. लितेश सिंह,के निर्देश पर फिंगेश्वर पुलिस संग वार्ड क्रमांक 7 की महिला कमांडो की महिलाओं ने संयुक्त रूप से सड़क पर उतरकर शराबियों के खिलाफ मोर्चा खोला। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई, वहीं कई जगह पुलिस ने शराबियों को दौड़ाकर खदेड़ा।
पुलिस ने साफ संदेश दिया कि अब सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी जयप्रकाश नेताम अपने बल के साथ मौजूद थे अभियान के दौरान पुलिस ने मोहल्लों में घूम-घूमकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को अंतिम चेतावनी दी। कई जगह शराबियों को पुलिस और महिला कमांडो ने दौड़ाकर खदेड़ा और भविष्य में ऐसी हरकत दोहराने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
बता दे वार्ड क्रमांक 7 की महिलाओं ने भी शराबियों के आतंक के खिलाफ खुलकर आवाज उठाया है और अब पुलिस के साथ अभियान में हिस्सा ले लिए है महिलाओं ने कहा कि शराबखोरी के कारण मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा था, जिसे रोकने के लिए यह पहल जरूरी थी। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना कानूनन अपराध है और ऐसे लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि नशे और असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।
0 टिप्पणियाँ