जय जगन्नाथ के उद्घोष से गूंजा फिंगेश्वर, श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली रथयात्रा


(Mr ds news) फिंगेश्वर:_ धर्म नगरी फिंगेश्वर में भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला, जहाँ नागरिकों ने एक-दूसरे को रथ यात्रा पर्व की शुभकामनाएँ दीं। रथ यात्रा के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन और भव्य रथ को देखने के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया।

रथ यात्रा के सफल आयोजन हेतु मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई थीं। वहीं, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण के लिए फिंगेश्वर पुलिस के जवान पूरे मार्ग पर तैनात रहे, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।
रथ यात्रा के दौरान "जय जगन्नाथ", "हरि बोल" और भगवान के जयघोषों से पूरा नगर गूंज उठा।

 श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति भाव से भगवान श्री जगन्नाथ के रथ को खींचते हुए आगे बढ़े। फिंगेश्वर नगर में दो रथ निकाला जाता हैं, एक रथ पंच मंदिर से भगवान जगन्नाथ स्वामी आते हैं, तो दूसरे रथ में बालाजी मंदिर से भगवान अपने भक्तों को दर्शन देने नगर में निकलते हैं ।इस दौरान नगर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और आध्यात्मिक रंग में रंगा दिखाई दिया।

मंदिर ट्रस्ट फिंगेश्वर के कर्मचारी रथ यात्रा के दौरान रथ यात्रा की व्यवस्था सम्हालने में लगे थे, राजा नीलेन्द्र बहादुर सिंह ने अपने कर्मचारियों व मंदिर के पंडितों से व्यवस्था सम्हालने के लिए बात किये थे, यात्रा के दौरान नगर के युवा विशेष रूप से उत्साहित नज़र आये ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ