मिनटों में पहुंचेगी पुलिस, गरियाबंद को मिली डायल 112की 8 नई हाईटेक गाड़ियां


गरियाबंद:_ जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आम नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में गरियाबंद पुलिस को बड़ी सौगात मिली है। पुलिस मुख्यालय द्वारा आपातकालीन सेवा डायल 112 (Emergency Response Support System-ERSS) के तहत गरियाबंद जिले को 8 नई अत्याधुनिक चारपहिया वाहन प्रदान किए गए हैं। इन वाहनों के शामिल होने से जिले की सुरक्षा व्यवस्था को नए पंख लगेंगे और आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस अब पहले से अधिक तेजी से घटनास्थल तक पहुंचेगी।

नई डायल 112 गाड़ियों को थाना गरियाबंद, पाण्डुका, राजिम, फिंगेश्वर, छुरा, मैनपुर, अमलीपदर और देवभोग थाना क्षेत्रों में तैनात किया गया है। पुलिस विभाग का मानना है कि इन आधुनिक वाहनों के संचालन से शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ दूरस्थ ग्रामीण और वनांचल इलाकों में भी राहत एवं सुरक्षा सेवाएं पहले से कहीं अधिक प्रभावी होंगी।

विशेष रूप से मैनपुर, अमलीपदर और देवभोग जैसे वनांचल क्षेत्रों के ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, जहां किसी घटना या आपात स्थिति में पुलिस सहायता पहुंचने में पहले अधिक समय लगता था। अब डायल 112 सेवा के विस्तार के बाद पुलिस की पहुंच तेज और आसान साबित।
इन सभा वाहना की जीपीएस सिस्टम आर आधुनिक संचार उ

लैस किया गया है। कंट्रोल रूम से सीधे मॉनिटरिंग होने के कारण सूचना मिलते ही पीड़ित के सबसे नजदीकी वाहन को तुरंत रवाना किया जाएगा। इससे दुर्घटना, अपराध, घरेलू हिंसा, आगजनी या अन्य संकट की स्थितियों में तत्काल सहायता सुनिश्चित हो सकेगी

गरियाबंद पुलिस ने बताया कि जिले के 8 थाना क्षेत्रों में 24 घंटे लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की व्यवस्था भी मजबूत की जाएगी। इससे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम जनता में सुरक्षा का भरोसा और बढ़ेगा।

पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में बिना घबराए तत्काल 112 नंबर डायल करें। गरियाबंद पुलिस जनता की सुरक्षा, सहायता और सेवा के लिए हर समय प्रतिबद्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ