गरियाबंद:_ जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रक्सा के जंगल में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जंगल के भीतर युवक का शव उसकी मोटरसाइकिल के पास पड़ा मिला, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
मृतक की पहचान दस्तावेज और बाइक के आधार पर खेमप्रकाश दीवान निवासी ग्राम नागझर, पोस्ट पोंड, जिला गरियाबंद के रूप में की गई है। दस्तावेज में दर्ज मोबाइल नंबर 6261858847 बताया जा रहा है।
सूचना मिलने पर फिंगेश्वर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर युवक जंगल तक कैसे पहुंचा? क्या वह किसी परिचित से मिलने आया था, दोस्तों के साथ निकला था या किसी निजी काम से वहां पहुंचा था? इन तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। वहीं पुलिस आसपास के ग्रामीणों और युवक के परिचितों से पूछताछ कर उसकी अंतिम गर्ताि की जानकारी जुटाने में लगी है।
0 टिप्पणियाँ