गरियाबंद :_ छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की संभावित कमी की अफवाहों के चलते रायपुर, बिलासपुर और गरियाबंद सहित कई शहरों के पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे आम जनता में चिंता व्याप्त है। इस तरह से अचानक पेट्रोल पंपों में भिंड लगना वाकई किसी बड़ी समस्या से कम नहीं।क्या वाकई में पेट्रोल डीजल की कमी हो रही है या सिर्फ एक अफवाह है। गरियाबंद जिले की बात करे तो पेट्रोल डीजल पंपों में लगी भीड़ का असर देखने को मिला
पेट्रोल डीजल की कमी की अफवाहों के बीच लोग जरूरत से ज्यादा मात्रा ईंधन भरवाने लगे। जहा लोग दो पहिया एवम चार पहिस्या वाहनों में एक लीटर दो लीटर लेने के बजाय वाहनों में टंकी फूल करवा रहे है ताकि इसकी कमी नही हो जाए इसके अलावा बड़ी प्लास्टिक डिब्बों एवम ड्रामो में भी अतिरिक्त पेट्रोल डीजल देने पर पाबंदी लगा दी है।
पेट्रोल डीजल की कमी ने बढ़ाई किसानो की चिंता रबी फसल धान की कटाई लगभग शुरू हो गई है, और ज्यादतर हाथ से लुवाई करने के बजाय हार्वेस्टर मशीन से फसलों की कटाई की जाती है ऐसे में पेट्रोल डीजल नही मिलना वाकई बहुत बड़ा संकट की स्थिति पैदा कर सकता है,और दूसरी तरफ मौसम में आई अचानक बदलाव ने किसानो की और चिंता बड़ा दी है अंचल में कही कही पिछले दो तीन दिनों में बारिश ने किसानो की खर्चे को कर्ज को और बढ़ा दी है।
पेट्रोल लेने आए लोगो ने कहा ये लाइन में लगना अब आम हो गया है क्या है आम जनता को उलझा के रखने का अच्छा तरीका है एक घर में एक दो लोग है तो उसके लिए काफी दिक्कत हो सकता है लेकिन किसी परिवार में दस बारह की संख्या हो तो उसके लिए ठीक है सबको एक एक जगह लाइन में खड़ा कर दो आम जनता का और कोई काम नही है। रसोई गैसों की कतारों से लोगो को छुटकारा नही मिला अब पेट्रोल और डीजल के लिए लोग लाइन लगा रहे है। थाली बजाएंगे तो इससे छुटकारा शायद मिल जाएगा पेट्रोल डीजल की मूल्यों को बढ़ाने जनता को रुलाने लाइनों में खड़ा करना अच्छा लगता है।
1 टिप्पणियाँ