फंसे हुए मजदूरों में 10 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल थीं। नदी का बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण रात के समय रेस्क्यू अभियान चलाना संभव नहीं हो सका। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और सुबह होते ही संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया।
गरियाबंद और महासमुंद जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से महासमुंद की विशेष रेस्क्यू टीम ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सभी 14 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर चलाए गए अभियान से एक बड़ा हादसा टल गया।
रेस्क्यू अभियान के दौरान गरियाबंद कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, थाना प्रभारी तथा ग्राम पंचायत के सरपंच सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूरे अभियान की निगरानी करते हुए बचाव दल को आवश्यक निर्देश दिए।
स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन और रेस्क्यू टीम की तत्परता की सराहना की। सभी मजदूरों के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के आसपास अनावश्यक आवाजाही से बचने और निर्माण कार्यों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
0 टिप्पणियाँ