फिंगेश्वर में मूसलाधार बारिश का असर: सरगी नाला उफान पर,


फिंगेश्वर:_  रातभर हुई मूसलाधार बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार वर्षा से छोटे-छोटे नदी-नाले उफान पर हैं, जबकि कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है।

फिंगेश्वर-राजिम मुख्य मार्ग पर स्थित सरगी नाला का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण शाम तक पानी सड़क के ऊपर बहने लगा। इससे इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज बहाव को देखते हुए वाहन चालकों को इस मार्ग से गुजरने से बचने की सलाह दी जा रही है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि उफनते नदी-नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं और अत्यावश्यक होने पर ही यात्रा करें। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, इसलिए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

प्रशासन कि अपील 

उफनते नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें।

तेज बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।

प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।

किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।

फिलहाल लगातार बारिश के व रे क्षेत्र में सतर्कता का माहौल है और प्रशासन स्थिति पर नजर र हए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ