गरियाबंद पुलिस का बड़ा अभियान: एक कॉल से बढ़ेगी जिले की सुरक्षा


(Mr ds news) गरियाबंद:_ जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से गरियाबंद पुलिस ने ''जन चेतना से जन सुरक्षा''अभियान की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने जिले के नागरिकों, ग्राम प्रमुखों और मकान मालिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास रहने वाले अनजान एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध प्रवासी की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को किराये पर कमरा देने से पहले उसका पहचान पत्र अवश्य जांचें और पुलिस वेरिफिकेशन कराएं। इससे अपराधों की रोकथाम और जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संदिग्ध व्यक्ति या अवैध प्रवासी की सूचना देने वाले नागरिक की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। आम जनता बिना किसी डर या संकोच के टोल फ्री नंबर 1800 233 1905, नजदीकी पुलिस थाना अथवा जिला पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दे सकती है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि "सजग नागरिक ही सुरक्षित समाज की सबसे बड़ी ताकत हैं।" जनता के सहयोग से ही गरियाबंद को अपराध मुक्त और सुरक्षित जिला बनाया जा सकता है। गरियाबंद पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि वह 24 घंटे जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए तत्पर है तथा हर सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।

टोल फ्री नंबर: 1800 233 1905

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ