(Mr ds news) गरियाबंद :_ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। पाण्डुका थाना क्षेत्र के कोपरा एनीकट में नदी पार करने के दौरान एक युवक बीच मझधार में फंस गया। देखते ही देखते नदी का बहाव तेज हो गया और युवक ने लोगों से मदद की गुहार लगाई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक को नदी के बीच फंसा देखकर तत्काल जिला बाढ़ आपदा एवं बचाव टीम को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते शिकासार डैम से पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर और बहाव तेज हो गया था।
रेस्क्यू टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही तेज धार की चपेट में आकर युवक बह गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
फिलहाल बाढ़ आपदा एवं रेस्ता गम नदी में बहे युवक की तलाश में जुटी हुई है। युवक ग्रान और उसकी तलाश को लेकर पुलिस एवं बचाव दल की कार्रवाई जारी है।
0 टिप्पणियाँ