तिरंगा चौक में गूंजा शहीद भगत सिंह का जयघोष, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मनाई जयंती

साहस, त्याग और देशभक्ति को किया याद, युवाओं से भगत

(Mr ds news) गरियाबंद:_ जिला मुख्यालय के मेन रोड स्थित तिरंगा चौक में क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सेनानियों और नगरवासियों ने भगत सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को याद किया।

इस दौरान तिरंगा चौक पर शहीद भगत सिंह के जयघोष से माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया। उपस्थित लोगों ने भगत सिंह के विचारों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह ने बेहद कम उम्र में देश की आजादी और राष्ट्रहित के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी, एकता और देशहित के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। युवाओं से राज्यहित और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में साहिल जगत, प्रदीप बघेल, प्यारे लाल बघेल, मनोज सोरी, विक्की देवांगन, मोहन देवदास, अरुण जाल, तिलक ध्रुव, तेजस पटेल, विकास मरकाम, धरमवीरा ध्रुव, परमवीरा ध्रुव, राघव यदु, रुद्ररांश यदु, तरुण साहू, वरुण नेताम, तुषार मेश्राम, महावीरा ध्रुव सहित छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सेनानी और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की जानकारी जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी पुष्पराज साहू "राज" ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ