(Mr ds news) गरियाबंद:_ जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश के बढ़ते असर और सड़क की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने नेशनल हाईवे-130C को पूरी तरह बंद कर दिया है। हाईवे बंद होने से इस प्रमुख मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
लगातार बारिश के चलते जिले के कई इलाकों में जलभराव और नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए NH-130C पर आवागमन रोकने का निर्णय लिया है।
हाईवे बंद होने से यातायात प्रभावित
NH-130C गरियाबंद जिले के लिए प्रमुख आवागमन मार्गों में शामिल है। हाईवे बंद होने के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे सड़क यातायात पर सीधा असर पड़ा है।
गरियाबंद में इससे पहले भी लगातार बारिश के दौरान पैरी नदी के जलस्तर बढ़ने के चलते NH-130C पर यातायात प्रभावित होने की स्थिति सामने आ चुकी है।
प्रशासन अलर्ट, लोगों से सावधानी की अपील
लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासनिक अमला स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे अनावश्यक रूप से यात्रा न करें और नदी-नालों, पुल-पुलियों तथा जलभराव वाले क्षेत्रों के पास जाने से बचें।
मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर को छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की स्थिति बन सकती है। तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।
0 टिप्पणियाँ