वन विभाग के उपनिदेशक शशिनंदन के. और करण जैन के मार्गदर्शन में दक्षिण उदंती वन परिक्षेत्र अधिकारी चन्द्रबली ध्रुव एवं वनकर्मियों की टीम ने यह कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपियों के नाम हैं —
1️⃣ तोषपुर हंस पिता सेता हंस (45 वर्ष)
2️⃣ संतोष हंस पिता ईश्वर हंस (31 वर्ष)
3️⃣ ओमकार हंस पिता बिनोद हंस (28 वर्ष)
— सभी निवासी उड़ीसा राज्य के बताए जा रहे हैं।
इन तीनों को 07 अक्टूबर 2025 की घटना के मामले में पकड़ा गया है। पूछताछ में आरोपियों ने उदंती सीतानदी रिजर्व के जंगलों से सागौन पेड़ों की अवैध कटाई व नदी के माध्यम से तस्करी करना कबूल किया। इनके खिलाफ वन अधिनियम 1972 की धारा 27, 29, 31, 50, 51, 52 एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (क, ख, ग) के तहत कार्रवाई की गई है।
आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय देवभोग में पेश किया गया, वहीं गिरोह के अन्य सदस्य विद्या, लक्ष्मी, शैला, शोभा एवं घुनायगुड़ा थाना सीनापाली (उड़ीसा) के निवासी अब भी फरार हैं।
इस सफल कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी चन्द्रबली ध्रुव, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी मनोहर ध्रुव, सूर्यदेव जनगवांशी, अनुप जानजड़े, विनोद कुमार ध्रुव, नीलकंठ ध्रुव सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वन विभाग ने इसे पुष्पा मूवी जैसी सागौन तस्करी की असली कहानी बताया है, जिसमें जंगलों से लकड़ी की अवैध कटाई कर सीमा पार भेजी जा रही थी।
0 टिप्पणियाँ