गरियाबंद जिले के ग्राम देवरी की बेटी कुमारी तनीषा साहू ने अपनी मेहनत और लगन से सफलता का नया इतिहास रच दिया है। कक्षा 12वीं की परीक्षा में 96.8% अंक हासिल कर उन्होंने न केवल पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में 8वां स्थान हासिल कर क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है।
तनीषा साहू, पिता श्री संजय कुमार साहू और माता श्रीमती द्रोपती साहू की सुपुत्री हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे गांव देवरी सहित साहू समाज में खुशी की लहर है।
ग्रामीण साहू समाज देवरी, साहू समाज परीक्षेत्र कौंदकेरा, तहसील साहू संघ राजिम, तहसील साहू संघ फिंगेश्वर तथा जिला साहू संघ गरियाबंद की ओर से तनीषा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। समाज के लोगों ने कहा कि तनीषा ने अपनी मेहनत से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज को गौरवान्वित किया है।
यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। सभी ने तनीषा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दी हैं।
0 टिप्पणियाँ