(Mr ds news) गरियाबंद:_ भीषण गर्मी की मार झेल रहे जिले के ग्रामीण इलाकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जल संसाधन विभाग ने ग्रामीणों की मांग और पेयजल संकट को देखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नहर से पानी छोड़ने का फैसला किया है।
जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 को सिकासार जलाशय से जल प्रवाह बंद कर दिया गया था, जिससे क्षेत्र में जल संकट गहराने लगा था। इस स्थिति को देखते हुए राजिम विधायक रोहित साहू के साथ चर्चा के बाद विभाग ने पुनः जल प्रवाह शुरू करने का निर्णय लिया।
अब 1 मई 2026 से आगामी एक सप्ताह तक फिंगेश्वर वितरक शाखा नहर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल से ग्राम बेलर, बोड़की, जोगीडिपा और पतोरी घोघरा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही, खेतों के रास्ते पानी पहुंचाकर कुछ तालाबों को भी भरा जाएगा, जिससे पशुओं और दैनिक उपयोग के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि नहर का पानी खेतों में जाने से किसी फसल को नुकसान होता है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत की होगी, न कि जल संसाधन विभाग की।
विभाग ने किसानों और ग्रामीणों से अपील की है कि पानी का उपयोग सोच-समझकर और आवश्यकत र करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
0 टिप्पणियाँ