डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि, विचार गोष्ठी आयोजित


(Mr ds news) गरियाबंद:_ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सोमवार का भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया, जिसके बाद उनके जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई।

मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि डॉ. मुखर्जी राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक चेतना के सशक्त प्रहरी थे। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और संघर्ष का प्रेरक उदाहरण है तथा उनके विचार आज भी देशवासियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक आधारशिला हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की विचारधारा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ. आशीष शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकर ने किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ