संलग्नीकरण पर कांग्रेस का अल्टीमेटमः मूल पदस्थापना में वापसी नहीं हुई तो गरियाबंद में होगा चक्काजाम

(Mr ds news) गरियाबंद:_ गरियाबंद। शिक्षा विभाग में वर्षों से चले आ रहे संलग्नीकरण के मुद्दे पर अब राजनीतिक दबाव तेज हो गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिला शिक्षा कार्यालय, समग्र शिक्षा कार्यालय और जिले के सभी विकासखंड शिक्षा कार्यालयों में वर्षों से संलग्न कर्मचारियों एवं शिक्षकों को तत्काल उनके मूल पदस्थापना स्थल पर वापस भेजने की मांग की है। कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शासन के निर्देशों का पालन नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय में चक्काजाम आंदोलन किया जाएगा।

कांग्रेस द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि लोक शिक्षण

N-123/445 दिनांक 25 जून 2026 के तहत स्कूल शिक्षा मंत्री के निर्देशानुसार सभी संलग्न कर्मचारियों एवं शिक्षकों को उनके मूल पदस्थापना संस्थानों में कार्यमुक्त करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद गरियाबंद जिले में अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कांग्रेस का आरोप है कि जिला शिक्षा कार्यालय, समग्र शिक्षा कार्यालय और विभिन्न विकासखंड शिक्षा कार्यालयों में बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी वर्षों से संलग्न हैं, जबकि उनकी मूल पदस्थापना जिले के अलग-अलग स्कूलों में है। इससे ग्रामीण और दूरस्थ स्कूलों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है, जिसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और शिक्षा व्यवस्था पर पड़ रहा है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द ही शासन के आदेश का पालन करते हुए सभी संलग्न कर्मचारियों और शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं किया, तो कांग्रेस जिला मुख्यालय में चक्काजाम आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न ली कानून-व्यवस्था की पूरी
जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

गौरतलब है कि राज्य सरकार के आदेश के बाद प्रदेश के कई जिलों में संलग्नीकरण समाप्त करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है, लेकिन गरियाबंद में हो रही देरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन शासन के निर्देशों पर कितनी तेजी से अमल करता है और वर्षों से जिला मुख्यालय में जमे कर्मचारी एवं शिक्षक वास्तव में अपने मूल पदस्थापना स्थल पर लौटते हैं या नहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ