स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन गुजरते हैं। बावजूद इसके अब तक क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत या सुरक्षा के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई है। बरसात जारी रहने से स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।
श्यामनगर के युवा नेता डायमंड साहू ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा सड़क और नाली की तत्काल मरम्मत कराई जाए।
उन्होंने प्रशासन से क्षतिग्रस्त स्थान पर बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक लगाने और जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। क्षेत्रवासियों ने भी जनहित को देखते हुए शीघ्र कार्रवाई की आवश्यकता बताई।
पक्ष जानने का प्रयास
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ मनीष साहू से दो बार मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
0 टिप्पणियाँ