नियुक्ति के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. डाली साहू लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनके अनुभव, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व से समाज में महिलाओं की भागीदारी और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
नव नियुक्त प्रदेश सह-संयोजक डॉ. डाली साहू ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के हित, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने समाज को एकजुट रखते हुए शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प भी दोहराया।
गौरतलब है कि डॉ. डाली साहू कोपरा नगर साहू संघ की उपाध्यक्ष भी हैं और सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण वे क्षेत्र में एक सशक्त महिला समाजसेवी के रूप में पहचान रखती हैं।
इस अवसर पर जिला साहू संघ के अध्यक्ष प्रवीण साहू, कामलेश साहू, चंदन साहू, अजय साहू, सोमप्रकाश साहू, रामकुमार साहू, पुष्पा जगन्नाथ साहू, देवराज साहू, यशवंत साहू, जगदीश साहू, संतोष साहू, सष्टम साहू, दिनेश साहू, शशिकला साहू, नोखेलाल साहू, राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
वहीं सर्वसमाज की ओर से खिले स्वामी, कृष्णानंद सेन, दिलीप वर्मा, दशरथ यादव, झाडूराम तर बसंत पटेल सहित अनेक लोगों ने डॉ. डाली साहू को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
0 टिप्पणियाँ