गरियाबंद में पंचायत सचिव स्थापना दिवस मनाया गया, शासकीयकरण की मांग फिर हुई बुलंद

(Mr ds news) गरियाबंद:_ जिले में पंचायत सचिव संघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पंचायत सचिव स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस बार कार्यक्रम में प्रशासनिक गरिमा के साथ आध्यात्मिक वातावरण भी देखने को मिला। मुख्य अतिथि के रूप में कथा वाचक आचार्य युवराज पांडे महाराज उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के पांचों विकासखंडों के जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) सहित बड़ी संख्या में पंचायत सचिव शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुआ। इस अवसर पर हाल ही में नियुक्त हुए जिले के दो पंचायत सचिवों का आचार्य युवराज पांडे महाराज ने सम्मान किया। साथ ही विभिन्न ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत सचिवों को भी प्रशस्ति एवं सम्मान देकर उनके कार्यों की सराहना की गई।

समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष प्रवीण साहू ने पंचायत सचिवों की वर्षों पुरानी लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव 62 वर्ष की आयु तक निरंतर सेवाएं देते हैं, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें शासकीय कर्मचारियों के समान सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा नहीं मिलती। उन्होंने राज्य सरकार से पंचायत सचिवों का शीघ्र शासकीयकरण करने की मांग दोहराते हुए कहा कि यह मुद्दा लंबे समय से लंबित है और अब इस पर सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में मौजूद सचिवों ने भी एक स्वर में शासकीयकरण की मांग का समर्थन किया और सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपेक्षा जताई। समारोह का स सम्मान कार्यक्रम एवं सभी पंचायत सचिवों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

कार्यक्रम में मौजूद सचिवों ने भी एक स्वर में शासकीयकरण की मांग का समर्थन किया और सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपेक्षा जताई। समारोह का समापन सम्मान कार्यक्रम एवं सभी पंचायत सचिवों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ