छुरा में गूंजा हिंदू एकता और सनातन संस्कृति का संदेश, VHP स्थापना दिवस पर हुआ भव्य आयोजन


(Mr ds news) गरियाबंद/छुरा :_ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड छुरा के तत्वावधान में मानस मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण, भगवान श्रीरामचंद्र एवं भारत माता के छायाचित्र पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने हिंदू एकता, संस्कार, शिक्षा, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति क मजबूत करने पर जोर दिया। 

29 अगस्त 1964 को हुई थी VHP की स्थापना

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना 29 अगस्त 1964 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मुंबई में हुई थी। परिषद के उद्देश्यों और सामाजिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए हिंदू समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने, भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों की रक्षा तथा समाज सेवा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की बात कही गई।

हिंदू एकता के साथ शिक्षा और संस्कार पर जोर

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रकाश निर्मलकर ने अपने संबोधन में हिंदू समाज की एकता के साथ शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने का आह्वान किया।

मातृशक्ति से दीपाली सारस्वत ने नारी सम्मान, कर्तव्य और बच्चों में संस्कार निर्माण पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में परिवार और संस्कारों की महत्वपूर्ण भूमिका है नशा उन्हें एत्यकों के आदर्शों से ऐसा दिलाना आवश्यक है।
जिला संगठन मंत्री वेदराम नंदे ने सामाजिक समरसता और सत्संग से समाज को जोड़ने पर जोर दिया। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वक्ता मनीष शारडा ने हिंदू एकता के साथ लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे विषयों को लेकर समाज में जागरूकता की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए।

नगर की मानस मंडलियों को शील्ड देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण नगर की विभिन्न मानस मंडलियों का सम्मान रहा। विश्व हिंदू परिषद की ओर से नगर की सभी मानस मंडलियों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रकाश निर्मलकर, जिला संगठन मंत्री वेदराम नंदे, पूर्व जिलाध्यक्ष परस देवांगन, मातृशक्ति से दीपाली सारस्वत, संघ वक्ता मनीष शारडा, नगर पुरोहित यज्ञेश प्रसाद पाण्डेय, प्रखंड अध्यक्ष भोला प्रसाद पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे।

अर्पण डांस ग्रुप की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने बांधा समां

कार्यक्रम में अर्पण डांस ग्रुप ने पारंपरिक वेशभूषा में शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। गणेश वंदना से शुरू हुई प्रस्तुति ने कार्यक्रम में भक्ति और संस्कृति का रंग भर दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक के. आर. सिन्हा, नारायण पटेल, एल्डरमैन धर्मेंद्र चंद्राकर, पोखराज साहू, चोखे लाल साहू, ठाकुर सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ