आयोजन के तहत सुबह 10 बजे से ग्राम बोईरगांव में मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान गांव के प्रमुख देवी-देवताओं को बाजे-गाजे के साथ परघाकर कार्यक्रम स्थल तक लाया जाएगा। इसके पश्चात कार्तिक महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। पूजा में उपवास रखने वाले युवा एवं ग्रामीणजन शामिल होंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत छुरा के जनपद उपाध्यक्ष श्री कुलेश्वर सोनवानी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत पक्तियां की सरपंच श्रीमती लता भूपेंद्र ध्रुव करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्री अवध राम साहू तथा विशेष अतिथि के रूप में उपसरपंच श्री बृजमोहन तारक, ग्राम विकास समिति बोईरगांव के अध्यक्ष श्री रोमन चक्रधारी, ग्रामीण पटेल श्री खेमल राम ध्रुव सहित ग्राम पंचायत पक्तियां के समस्त पंचगण शामिल होंगे।
तीन श्रेणियों में होगी डांस प्रतियोगिता, 8 हजार तक के पुरस्कार महोत्सव की सबसे बड़ी खासियत रात्रि 9 बजे से आयोजित होने वाली डीजे डांस प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए समूह, युगल एवं एकल नृत्य की तीन अलग-अलग श्रेणियों में अवसर मिलेगा। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कारों का विवरण इस प्रकार है_
समूह नृत्यः प्रथम 8,000 रुपये, द्वितीय 5,000 रुपये एवं तृतीय 4,000 रुपये।युगल नृत्यः प्रथम 3,500 रुपये, द्वितीय 3,000 रुपये एवं तृतीय 2,500 रुपये। एकल नृत्यः प्रथम 2,000 रुपये, द्वितीय 1,500 रुपये एवं तृतीय 1,001 रुपये।
प्रवेश शुल्क निर्धारित, पहले कराना होगा पंजीयन
प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए समूह प्रस्तुति का प्रवेश शुल्क 200 रुपये, युगल प्रस्तुति का 150 रुपये तथा एकल प्रस्तुति का 100 रुपये निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम का मंच संचालन ग्राम उखरा, बागबाहरा के गजेंद्र कुमार सेन करेंगे।
आयोजक मंडल ने इच्छुक प्रतिभागियों से समय रहते अपना पंजीयन कराने की अपील की है। पंजीयन एवं कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिए दानीराम साहू (7974218378), अमरचंद चक्रधारी (7974770178) एवं जागेश्वर साहू (9238615001) से संपर्क किया जा सकता है।
नवयुवक मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं, कलाकारों और कला प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव का हिस्सा बनने तथा आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
0 टिप्पणियाँ