कीटनाशक छिड़काव के बाद भी नहीं मिल रही राहत किसानों को तनाछेदक ने किया परेशान।

डोमन साहू(न्यूज रिलीज) गरियाबंद। रबी सीजन में बंपर उत्पादन की उम्मीद पाने वाले  किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींचने लगी है। रवि की फसल में तना छेदक ने किसानों की परेशानियों को बढ़ा दिया है।  रवि धान फसल पर इन दिनों लाल किट, तना छेदक व पत्तियों का पीलापन ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कीटनाशक छिड़काव के बाद भी राहत नहीं है। मौसम के उतार-चढ़ाव को किसान धान फसल में बीमारीया होने बताए जा रहे है। जिले के छुरा, फिगेश्वर और गरियाबंद के किसानों ने बोर सिंचाई सुविधा के भरोसे करीब 55से 60हेक्टेयर क्षेत्रफल पर रबी फसल की खेती कर रहे है। खेतों में धानकी फ़सल तैयार हो रही है, लेकिन पिछलेकुछ दिनों से मौसम में उतार_ चढाव बना हुआ हैं। कभी तेज धुप तो कभी ठंड वाला मौसम है इससे किसान परेशान है। जिम्मेदारों से नहीं मिल रही मदद _ रबी सीजन में धान फसल की खेती करने वाले किसान रमेश कुमार साहू,पुनाराम, गंगाराम, विक्रम साहू, आदि  का कहना है कि रवि धान फसल में इन दिनों तेज धूप और गर्मी बढ़ने के कारण तना छेदक प्रकोप बढ़ गया है।पौधों में लाल कीट अधिक है। धान की बालियां पीला होने लगा है।इन बीमारियों से बचाव के लिए किसान कीटनाशक का छिड़काव कर रहे है, फिर भी फसल को राहत नहीं है। कृषि विभाग के जिम्मेदार किसानों की समस्या से रूबरू होने के बाद भी किसी तरह से मदद नहीं कर रहे हैं। 

0 टिप्पणियाँ