कौन्दकेरा में 'गांव चलो बस्ती चलो' अभियान, जनप्रतिनिधियों गिनाईं योजनाएं, ग्रामीणों से सीधा संवाद



(Mr ds news) गरियाबंद:_ जिले के ग्राम कौन्दकेरा में 'गांव चलो-बस्ती चलो' अभियान के तहत एक प्रभावी जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और लाभार्थियों से सीधे संवाद किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जनपद अध्यक्ष इंद्राणी साहू उपस्थित रहीं। उनके साथ किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सोम प्रकाश साहू, सांसद प्रतिनिधि मकसूदन साहू, मंडल अध्यक्ष गोपी ध्रुव, महामंत्री हेमंत वर्मा, धान बाई साहू, कोषाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा, मंत्री रामेश्वरी कुर्रे, सरपंच राधिका यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं-जैसे आवास, राशन, स्वास्थ्य और किसान योजनाओं-की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी। साथ ही लाभार्थियों से योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासी शामिल हुए। पूरे आयोजन में सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

'गांव चलो-बस्ती चलो' अभियान के जरिए सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की पहल तेज, ग्रामीणों से सीधा संवाद बना मुख्य मंच 

0 टिप्पणियाँ