फिंगेश्वर :_ थाना क्षेत्र के ग्राम बिजली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।
आग इतनी भयावह थी कि टायर और डीजल टंकी फटने से इलाके में दहशत फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक कुरूद से धान लोडिंग के लिए कुंडेल धान संग्रहण केंद्र जा रहा था। इसी दौरान ट्रक से धुआं उठता देख ग्रामीणों ने आवाज लगाई, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी।
स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।
घटना की सूचना मिलते ही राजिम से दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण भीषण गर्मी में इंजन का ओवरहीट होना बताया जा रहा है। इस हादसे में ट्रक जलकर पूरी तरह खाक हो गया।
0 टिप्पणियाँ