(Mr ds news) गरियाबंद :_ जिले के मीडिया जगत से जुड़े पीतेश्वर ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके पार्टी में शामिल होने पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा, पूर्व विधायक अमितेश शुक्ला एवं जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कांग्रेस का गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पीतेश्वर के पार्टी से जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मीडिया क्षेत्र का उनका अनुभव पार्टी को जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों में मजबूती प्रदान करेगा।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद पीतेश्वर ने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के साथ मिलकर जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने और पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमितेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा, जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं महिला-पुरुष क ओं ने पीतेश्वर को शुभकामनाएं दीं।
0 टिप्पणियाँ