संगठन को मिलेगी नई धार: योगेश बघेल बने अनुसूचित जाति कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

(Mr ds news) गरियाबंद :_ छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति से अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल ने पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा की सहमति के बाद नियुक्ति आदेश जारी किया।

इस नियुक्ति के तहत योगेश बघेल को गरियाबंद जिले का अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। नियुक्ति आदेश में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से कांग्रेस की विचारधारा और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, अनुसूचित जाति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम तथा प्रदेश नेतृत्व द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।

योगेश बघेल की नियुक्ति के बाद गरियाबंद जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन को नई ऊर्जा देने वाला निर्णय बताते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग जिले में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगा।

नियुक्ति पर पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा, जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम, जिला उपाध्यक्ष सन्नी मेमन, रमेश शर्मा, नीरज ठाकुर, पन्नालाल ध्रुव, आबिद ढेबर, राजेश साहू, जुनैद मेमन, चंद्रभूषण चौहान, रहीम रजा, नाजिर खान, ज्ञानेश तिन् सहित अनेक कांग्रेस नेताओं
और कार्यकर्ताओं ने योगेश को  शुभकामनाएं देते हुए संगठन
को और अधिक मजबूत बनाने की आशा व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ