बिग ब्रेकिंग : गरियाबंद नवरात्रि से पहले घटारानी धाम में भीषण आग, 8-9 दुकानें जलकर खाक लाखों का नुकसान


गरियाबंद :_ जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल घटारानी धाम में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर मंदिर परिसर में संचालित करीब 8 से 9 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जिससे दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस आगजनी में लगभग 8 से 10 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात मंदिर परिसर के पास अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में रखी फैंसी सामग्री, प्रसादी, नारियल, अगरबत्ती, पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री और अन्य सामान कुछ ही देर में जलकर राख हो गए।

बताया जा रहा है कि आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए दुकानदारों ने हाल ही में बड़ी मात्रा में नया सामान खरीदा था, ताकि श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ में व्यापार अच्छा हो सके। लेकिन अचानक हुई इस आगजनी ने उनकी मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि आसपास के जंगल में लगी आग धीरे-धीरे फैलकर मंदिर परिसर तक पहुंच गई होगी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

बताया जा रहा है कि आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए दुकानदारा न हाल ही में बड़ी मात्रा में नया सामान खरीदा था, ताकि श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ में व्यापार अच्छा हो सके। लेकिन अचानक हुई इस आगजनी ने उनकी मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि आसपास के जंगल में लगी आग धीरे-धीरे फैलकर मंदिर परिसर तक पहुंच गई होगी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग की व्यवस्था और जंगल में आग रोकने के इंतजामों पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जंगल की आग पर नियंत्रण किया जाता तो शायद इतनी बड़ी घटना नहीं होती।

आगजनी की इस घटना से प्रभावित दुकानदारों में गहरा आक्रोश और निराशा देखने को मिल रही है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।

फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं नवरात्रि से ठीक पहले हुई इस घटना से घटारानी धाम आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों में भी चिंता का माहौल बन गया है।

0 टिप्पणियाँ