देवरी में राज्य स्तरीय मानस गान का तीसरा दिन, परमेश्वर मानस परिवार मुख्य आकर्षण

गरियाबंद :_ जिले के ग्राम देवरी में आयोजित राज्य स्तरीय रामायण महोत्सव के तीसरे दिन धार्मिक वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया। विभिन्न क्षेत्रों से आए मानस मंडलियों ने श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों और भजनों का भावपूर्ण गायन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के तृतीय दिवस पर परमेश्वर मानस परिवार आज अपनी सुमधुर प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। सुरमय मानस गान और भक्तिमय को लेकर श्रद्धालु काफी उत्सुक है, और जय जय श्री राम के भजनों में झूमेंगे। पूरे पंडाल आज भीड़ और उल्लास रहेगा।साथ ही भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिलेगा।

आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि देवरी में चल रहा यह रामायण महोत्सव आज अपने समापन दिवस पर पहुंच गया है। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए समिति द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए विशेष भोजन (भंडारा) की व्यवस्था भी की गई है, ताकि दूर-दूर से आने वाले भक्त प्रसाद ग्रहण कर सकें।

महोत्सव में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, धर्मप्रेमी और बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शामिल होकर रामभक्ति का आनंद ले रहे हैं। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

0 टिप्पणियाँ