देवरी में कलश यात्रा के साथ आज भव्य त्रिदिवसीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ



गरियाबंद:_ जिले के ग्राम देवरी (राजिम) में शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ त्रिदिवसीय रामायण महोत्सव एवं राज्य स्तरीय श्रीरामचरित मानसगान सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। ग्राम के राधा-कृष्ण मंदिर के पास शिव चौक में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव में भक्ति भाव के साथ शोभायात्रा निकाली। जय श्रीराम और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।


आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह त्रिदिवसीय मानसगान सम्मेलन 14 मार्च से 16 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली ख्याति प्राप्त मानस मंडलियों द्वारा श्रीरामचरित मानस का भावपूर्ण गान प्रस्तुत किया जाएगा। तीन दिनों तक देवरी गांव भगवान श्रीराम और हनुमान जी की भक्ति में सराबोर रहेगा तथा श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण में रामकथा श्रवण और मानसगान का लाभ मिलेगा।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक आस्था को मजबूत करना, लोगों में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना और श्रीरामचरित मानस की महिमा को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक सजावट से सजाया गया है और श्रद्धालुओं के बैठने सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम के सरपंच श्रीमति सरिता सुरेंद्र साहू रही।आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री भुवन साहू एवं सचिव श्री तोषण साहू  एवं मोहल्लेवासियों के नेतृत्व में इस आयोजन को सफल में बनाने अहम भूमिका है। ईस दौरान कालेश्वर साहू, शिव साहू,दिलीप साहू, मोहन साहू, अम साहू, रेखन साहू शोभाराम आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ