2 करोड़ के गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

(Mr ds news) गरियाबंद:_  छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ गरियाबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है। कार्रवाई में महाराष्ट्र और ओडिशा से जुड़े 5 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से गांजे के अलावा 6.50 लाख रुपये नकद, आयशर वाहन, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

चेकपोस्ट पर पकड़ा गया गांजे से भरा वाहन

पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के निर्देश और गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सीमावर्ती इलाकों एवं चेकपोस्टों पर लगातार सघन जांच की जा रही है। इसी क्रम में 24 अगस्त 2026 की रात देवभोग थाना क्षेत्र के ग्राम खुटगांव स्थित NH-130C चेकपोस्ट पर पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान ओडिशा की ओर से आ रहे नारंगी रंग के आयशर वाहन क्रमांक MH 06 BW 4144 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन के ऊपर काले तिरपाल से ढके पैकेट दिखाई देने पर पुलिस ने जांच की, जिसमें गांजा बरामद हुआ।

आगे चल रही बाईक भी निकली तस्करी नेटवर्क का हिस्सा

पूछताछ में वाहन सवार आरोपियों ने बताया कि उनके आगे एक नीले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल क्रमांक OD 08 W 5814 चल रही थी, जिस पर दो व्यक्ति रास्ता बताते हुए आगे बढ़ रहे थे। पुलिस ने बाइक को रोककर दोनों को पकड़ा। पूछताछ और तलाशी के बाद पूरा मामला एक संगठित अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ा सामने आया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 400 किलो गांजा, 1.50 लाख रुपये नकद, 3 मोबाइल फोन, आयशर वाहन और मोटरसाइकिल जब्त की।

ओडिशा तक पहुंची पुलिस, सप्लायर भी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा के कालाहांडी जिले के ग्राम डेंगागुड़ा निवासी विनोद दिसारी से प्राप्त करना बताया। इसके बाद पुलिस ने एंड-टू-एंड कार्रवाई करते हुए ओडिशा पहुंचकर विनोद दिसारी को भी गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से गांजा के क्रय-विक्रय में प्रयुक्त 5 लाख रुपये बरामद किए गए।
इस तरह पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर कथित तस्करी नेटवर्क की सप्लाई कड़ी तक पहुंचने की कार्रवाई की।

2 करोड़ का गांजा, वाहन और नकदी जब्त

पुलिस के अनुसार जब्त सामग्री में 400 किलो गांजा जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 क रुपये, करीब 20 लाख रुपये कीमत का आयशर वाहन, ग्लै रसाइकिल, 3 मोबाइल फोन और कुल 6.50 लाख रुपये नकद शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ