पंचायत सचिव पंचायती राज के महत्वपूर्ण कड़ी :रोहित साहू पंचायत सचिव के समर्थन में पहुंचे रोहित साहू सदस्य जिला पंचायत गरियाबंद सरपंच संघ फिंगेश्वर।

डोमन साहू ( न्यूज रिलीज) फिंगेश्वर। पंचायत सचिव के  अनिश्चित कालीन हड़ताल विगत 16.3.2023से चल रही है, जिसके 41वे दिन में समर्थन हेतु पहुंचे सदस्य जिला पंचायत गरियाबंद रोहित साहू, अध्यक्ष सरपंच संघ फिंगेश्वर होमन लाल साहू सहित 72 पंचायत के समस्त सरपंच गण उपस्थित थे।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू अपने उद्बोधन में कहां की पंचायत सचिव विगत कई वर्षों से सेवा देते आ रहे हैं लेकिन बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि आज तक ग्राम पंचायत सचिवो के शासकीय करण नहीं किया गया।जिसके कारण रिटायरमेंट के बाद भी कोई लाभ नहीं मिल रहा है।उन्होंने कहा कि भूपेश अपने चुनावी घोषणा को अभी तक पूरा कर पाने में असफल रहे हैं। अभी तक सिर्फ पार्टी की सेवा कर रहे हैं। आम जनता की सेवा करने से काफी दूर है। यह आज स्पष्ट रूप से दिख रहा है। कभी कोई हड़ताल कर रहे हैं तो कभी अनिश्चित कालीन हड़ताल मैं बैठे हुए हैं। प्रदेश मैं कानून व्यवस्था चरमराई हुई नजर आ रही है। सचिव पंचायत की महत्वपूर्ण कड़ी है इन्हें हर सुविधाएं मिलना चाहिए ताकि शासन की योजनाएं आम जनता तक पहुंचे। होमन साहू ,सभापति जनपद पंचायत आसाराम साहू, जिला महामंत्री भाजपा पार्टी मनीष हरित, मिंजून साहू ने पंचायत सचिवों के मांगों को जायज बताते हुए शासकीय करण जल्द करने हेतु समर्थन दिया गया। उपस्थित रहे सरपंच संघ उपाध्यक्ष मोहनलाल साहू, संजय कंडरा, उदय राम साहू ओम प्रकाश साहू धमनी सरपंच मोहन निषाद, केजू राम टीकेश साहू,भुनेश्वरी बंजारे, माधुरी बाई, योगेश्वरी साहू, डेमिंग मांडले ,कोमल साहू, मंगल साहू ,अध्यक्ष सचिव संघ फिंगेश्वर गोविंद साहू, झम्मन पटेल ,कोमल साहू ,चंद्रकांत साहू सहित72 पंचायत के सरपंच एवं सचिव गन उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ