गरियाबंद/राजिम। राजिम से भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू की जीत हुई, और कांग्रेस को हराकर राजिम विधानसभा में एक नया इतिहास रचा है जो की राजिम क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व की बात है। हजारों कार्यकर्ताओं एवं चाहने वाले लोगों ने उन्हें नवनिर्वाचित विधायक बनने पर बधाई दी है। एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य आतिशबाजी पटाखों के साथ जश्न मना रहे हैं। राज्य में अब विकास की लहर दौड़ेगी। और हजारों ऊंचाइयों को छूएगी, क्योंकि रोहित साहू एक ऐसे व्यक्ति हैं जो की जनता की समस्याओं पर खड़ा होते हैं और उनकी समस्याओं का निराकरण करते हैं जनता भी चाहने वाले प्रत्याशी को देखते हैं 2018 के इतिहास और अभी 2023 के इतिहास में बहुत फर्क है। रोहित साहू को बधाई देने हजारों कार्यकर्ताओं भीड़ लग गई। ग्रामीण भाजपा पार्टी के सदस्यों ने भी जीत का जश्न मना रहे हैं।और रोहित साहू जिंदाबाद के नारे पूरे जोश और उमंग के साथ लगा रहे हैं। पूरे विधानसभा में रोहित साहू को जनता का भरपूर सहयोग मिला है। अब राजिम का विकास निरंतर होगा। भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने भी विधायक रोहित साहू को जीत की बधाई दी। और विकास करने का आश्वासन दिया। रोहित साहू के जितने से क्षेत्र को लोगों का मन गदगद हो गया है। और काफी खुश नजर आ रहे हैं। लोग भी अपने मत का अधिकार कर अपना सरल सहज व बहुचर्चित राजिम विधायक चुना है। राजिम विधानसभा में कमल का फूल खिल गया।
0 टिप्पणियाँ