मैनपुर। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा से भाजपा को हराकर कांग्रेस प्रत्याशी जनक ध्रुव ने जीत हासिल दर्ज की। माना जाता ।है कि बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा भाजपा काअभेद किला जिसे 2024 में कांग्रेस का कब्जा हुआ। मैनपुर और आंचल के लोगों ने जीतने का जश्न मनाया एवं प्रत्याशी को जीत का शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। कांग्रेस प्रत्याशी जनक ध्रुव आदिवासी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष हैं और भूपेश बघेल के करीबी माने जाते हैं। पूरे बिंद्रानवागढ़ क्षेत्र में कांग्रेस की जीत की लहर है। जनक ध्रुव की तबीयत खराब हो जाने के कारण मतदान केंद्र नहीं पहुंच पाए उन्होंने घर पर ही टीवी के जरिए काउंटिंग देखा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी जनक ध्रुव ने जीत का आभार व्यक्त किया। और उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए सफल काम करेंगे एवं सुख-दुख में साथ रहने का वादा किया। लोगों ने पूर्ण बहुमत कर प्रत्याशी जनक ध्रुव को जिताया है।
0 टिप्पणियाँ