आज निकलेगी भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा_डोमन साहू

   डोमन साहू (न्यूज रिलीज) गरियाबंद /राजिम। रामनवमी पर भगवान श्री रामचंद्र की भव्य शोभायात्रा 30 मार्च को दोपहर 3:00 बजे श्री राम जानकी मंदिर डोभालपारा राजिम से निकाली जाएगी।इसके लिए बजरंग अखाड़ा के लिए सदस्यों द्वारा जोर-शोर से तैयारी की गई है। विज्ञप्ति जारी कर दिया गया है बताया गया है कि बजरंग अखाड़ा के तत्वधान में श्री राम जानकी मंदिर में प्रातः 10:00 बजे भगवान श्री रामचंद्र की विशेष पूजा अभिषेक पूरे विधि विधान के साथ किया जाएगा पूजा भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। दोपहर 3:00 भगवान श्री राम जी की मूर्ति को सजाए गए रात में विराजित कर शोभायात्रा निकाली जाएगी शोभायात्रा गायत्री मंदिर ,पंडित श्यामाचरण शुक्ला चौक,पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक, गोवर्धन चौक महामाया मंदिर होते हुए वापस राम जानकी मंदिर पहुंचेगी। बताया गया है कि मा यशोदा हॉस्पिटल के सामने लखनलाल सिन्हा और उनकी टीम द्वारा रैली में शामिल लोगों को ठंडा पिलाया जाएगा। इस दौरान बजरंग अखाड़ा के सदस्यों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।और प्रमुख आकर्षण की धुन में तो रहेगी रैली में बजरंग अखाड़ा के धर्मेंद्र यादव, मनीष दुबे, अनिल दुबे, अनुजय सिंह ठाकुर, तुषार निर्मलकर, पवन सोनी, विकाश तिवारी, साधु निषाद, नीलेश्वर यदु, देवेंद्र शर्मा, फागुन निषाद, पुरुषोत्तम लालवानी,संरक्षक महेश यादव,रामकुमार साहूके अलावा बड़ी संख्या में नगर के  हिंदू समाज के लोग मौजूद रहेंगे।

0 टिप्पणियाँ