राजिम विधानसभा क्षेत्र में किसे कितने वोट मिले।



राजिम। विधानसभा चुनाव परिणाम की झलक मतगणना से पहले ही दिख रही थी। अधिकतर लोग कह रहे थे कि रोहित साहू इस बार जीतकर आ रहे है तो अनेकों लोग कह रहे थे कि टक्कर कांटे की है। बहरहाल राजिम विधानसभा क्षेत्र के मैदान में कुल 11 प्रत्याशी थे जिसमें कांग्रेस-भाजपा के बीच मुकाबला था।

मुकाबले में भाजपा के रोहित साहू ने कांग्रेस के अमितेष शुक्ल को 11911 मतों से पराजित किया। चुनाव व के दौरान कई पार्टियां ये दावा करती रही कि मुकाबले में वे भी है परंतु परिणाम ने दूध का दूध और पानी का पानी साफ कर दिया। जैसा कि राजिम क्षेत्र की तासिर है इस क्षेत्र में मुकाबला केवल कांग्रेस-भाजपा के बीच ही होता चला आया है। दीगर पार्टियों या निर्दलियों को महत्व कभी नहीं मिला। इस बार भी यही देखने में आया। मालूम हो कि पिछले 2018 के चुनाव में राजिम क्षेत्र की जनता ने जिस कांग्रेस प्रत्याशी अमितेष



भाजपा के रोहित साहू ने कांग्रेस के अभितेष शुक्ल को 11911 मतों से किया पराजित

शुक्ल के ऊपर एक तरह से वोटों की वर्षा कर 58132 वोटों के रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कराया था। परिणाम इस बार उलट हुआ है। उल्लेखनीय है कि तीन महीना पहले भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू की घोषणा कर पार्टी ने विश्वास जता दिया था कि कांग्रेस के गढ़ को हिलाने में हम कामयाब होंगे और हुआ भी ऐसा। रोहित के इस जीत की खुशी में समूचे राजिम विधानसभा क्षेत्र में जश्न का माहौल है। राजिम मुख्यालय सहित क्षेत्र के कमोवेश सभी गांवों में देर रात तक आतिशबाजी होती रही। भाजपा कार्यकर्ता रंग-गुलाल से पूते हुए नजर आए। इस ऐतिहासिक जीत को लोगों ने कांग्रेस

के खिलाफ जमकर आक्रोश बताया। संवाददाता के विधानसभा क्षेत्र के कोई 29 गांवों के दौरे में यह बात साफ हो गई थी कि मतदाता इस बार अपना मन कुछ और बनाकर रखे है। बातचीत में हालांकि कोई भी कुछ भी बोलने, कुछ भी बताने से इंकार करते रहे। उनके इंकार करने और खामोश रहने के शायद यही कारण था।

संख्या प्रत्याशी पार्टी मिले वोट 

1. अमितेष शुक्ल (कांग्रेस) 84512

2. तेजराम साहू (आम आदमी पार्टी) 1013

3. भुनेश्वर निषाद (जनता कांग्रेस छग जोगी) 890

4. रोहित साहू (भाजपा) 96423 4

5. हिरेन्द्र कुमार धृतलहरे (बहुजन समाजवादी पार्टी) 1088

6. आशिया खान (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी) 262

7. देवकरण साहू (जोहार छग पार्टी) 239

8. रोशन देवांगन (लोकतंत्र कांग्रेस पार्टी) 435

9. संतोष कुमार साहू (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी) 1275

10. गणेश सोनी (निर्दलीय) 343 11. संतु ध्रुव (निर्दलीय) 3240

0 टिप्पणियाँ