कांग्रेस का गढ़ रहे कोपरा में इस बार अमितेश शुक्ल 921 वोट से रहे पीछे

शुक्ल परिवार के परंपरागत सीट पर रोहित साहू की विजयी 




कोपरा । शुक्ल परिवार के परंपरागत सीट कहे जाने वाले राजिम विधानसभा सीट छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद से हर बार बदलता आ रहा है। इस बार के विधानसभा चुनाव में यही हुआ। 2018 में 58000 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल करने वाले विधायक अमितेश शुक्ल इस बार जिला पंचायत सदस्य भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू से 11911 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद हुए विधानसभा चुनाव में नजर डालें तो 2003 में भाजपा के चन्दू लाल साहू, 2013 में भाजपा के सन्तोष उपाध्याय व 2023 में रोहित साहू ने जीत हासिल की है। राजिम में 3 का आंकड़ा भाजपा के लिए अब तक सफल रहा हैं।



राजिम क्षेत्र में साहू समाज की भी अच्छा संख्या हैं। भाजपा से स्व. पुनीत राम साहू, चंदू लाल साहू के बाद अब रोहित साहू ने भी जीत हासिल की। मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. श्याम चरण शुक्ल के परंपरागत सीट राजिम में 1999 से लगातार 24 साल से अमितेश शुक्ला चुनाव लड़ रहे है। जिसमे वे तीन चुनाव जीते और तीन चुनाव हारे हैं। कांग्रेस से चुनाव प्रचार के लिए युवाओं को जिम्मा दिया गया था और वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को नजरअंदाज कर दिया गया। जिसके कारण चुनाव प्रचार में ज्यादातर वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता नजर नहीं आए। नतीजा ये हुआ कि युवा कार्यकर्ता मतदाताओं को साधने में नाकाम रहे। जिसके कारण कुछ क्षेत्रों के बूथों को छोड़ ज्यादातर क्षेत्र के बूथों में भाजपा ने ज्यादा वोट हासिल किया। वहीं,

सबसे बड़े ग्राम पंचायत कोपरा ज कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नगन पंचायत होने वाला है, जिसक अधिसूचना भी जारी हो चुका है। वह से भी कांग्रेस 1 बूथ को छोड़कर बाक 5 बूथ में पिछड़ गए। नतीजतन भाजपा ने कोपरा से 921 वोट कांग्रेस से ज्यादा निकाल लिए। जबकि कोपरा से 75 प्रतिशत वोट कांग्रेस क जाता है। कोपरा से अमितेश शुक्ल कुल 1510 वोट मिले। वहीं, भाजप के रोहित साहू को 2431 वोट मिले कोपरा के बूथ नंबर 204 में कांग्रेस को 258, भाजपा को 568, बूथ नंब 205 में कांग्रेस 188, भाजपा 316 बूथ नंबर 206 में कांग्रेस 489 भाजपा 374, बूथ नंबर 207 में कांग्रेस 238, भाजपा 374, बूथ नम्बन 208 में कांग्रेस 239, भाजपा 381 बूथ नंबर 209 में कांग्रेस 98, भाजप 336 वोट हासिल किए।

0 टिप्पणियाँ